फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। चकिवा गांव में रहने वाले आठवीं के छात्र की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। वह पैदल घर लौट रहा था। आरोपी बाइक सवार भी गंभीर घायल है। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

किसान रामशंकर लोधी का बेटा अंकित(17) घनश्यामपुर गांव के राकेश के ट्यूबवेल से कपड़े धोकर पैदल घर की तरफ लौट रहा था। बीच में सुक्खा के पुरवा के पास अंकित को एक बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार सेमरहा गांव निवासी ज्ञान बाबू मौर्या खुद भी घायल हो गया। दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। ज्ञान बाबू को सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। रामशंकर लोधी के चार बच्चों में अंकित सबसे बड़ा और परिषदीय विद्याल में कक्षा आठ का छात्र था। मां तारावती व भाई-बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानेदार आदित्य प्रकाश का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें