छिवलहा(फतेहपुर)। कस्बे में शनिवार रात मैजिक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल लेकर आते समय रास्ते में मौत हो गई। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरी सिंह का पुरवा निवासी छेद्दू का बेटा तिवारी (40) बाइक से हुसैनगंज की ओर जा रहे थे। छिवलहा के आड़ूपुर मोड़ के पास पीछे से मैजिक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार उछलकर दूर गिरे। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। हेलमेट न होने से उनके सिर में चोट लगी थी। एंबुलेंस बुलाकर लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल लिए रेफर किया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संवाद