फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण में सात के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक इलाके से तीन दिन से गायब किशोरी के मामले में पुलिस ने सात लोगों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी 17 साल की बेटी चार मार्च की रात से लापता हो गई थी। घर से 80 हजार के जेवरात और 90 हजार की रकम गायब थी। पता लगा कि बेटी को शिवा विश्वकर्मा अपने दोस्त मन्नू, कल्लू, अमन, तब्बू की मदद से अगवा कर ले गया है। उसके बाद आरोपी शिवा के घर बेटी को खोजने पहुंचा। आरोपी शिवा के पिता रामबाबू और मां अंजू देवी ने गाली गलौज देकर भगा दिया। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें