फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना देकर मांगा हर महीने की 15 तारीख तक मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। संविदा कर्मचारी संघ ने बुनियादी समस्याओं को लेकर हाइडिल कालोनी में धरना-प्रदर्शन किया। बिजली के संविदा कर्मचारियों को हक दिलाए जाने का मुद्दा उठाया। साथ ही मानदेय का भुगतान हर महीना की 15 तारीख तक हर हाल में कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप ने कहा कि बिजली विभाग के संविदा कर्मियों का शोषण किया जा रहा है। अभी तक संविदा कर्मचारियों को परिचय पत्र नहीं दिए गए हैं। स्वास्थ्य कार्ड का लाभ नहीं मिल रहा है। काम करते समय दुर्घटना से घायल होने वाले कर्मचारियों का इलाज नहीं कराया जाता है। महंगाई भत्ता का लाभ नहीं दिया जा रहा है। कंपनी ने ईपीएफ के एकाउंट तो खुलवा दिए हैं, लेकिन जानबूझ कर किसी में आधार कार्ड नंबर तो किसी में बैंक खाता नंबर गलत कर दिया गया है। इससे ईपीएफ का घोटाला किया जा रहा है। संविदा कर्मचारियों से आठ घंटा काम कराने का नियम है, लेकिन 24 घंटा तक ड्यूटी कराई जा रही है। इस मौके पर जय प्रकाश शुक्ला, दिलीप अग्रिहोत्री, विनय तिवारी, धर्मेंद्र सिंह गौर, सचिन तिवारी, चंद्रप्रकाश सिंह लोधी मौजूद रहे।
विज्ञापन

=================
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें