फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पुलिसकर्मियों समेत 17 लोगों के मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में मोबाइल चोरी, छिनैती की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। करीब एक साल से गायब 17 मोबाइलों को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से खोज निकाले। सहायक पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बुधवार को पीड़ितों को ऑफिस बुलाकर सभी को मोबाइल सौंपे हैं। करीब सवा दो लाख रुपये के मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एएसपी ने आंबेडकर नगर देवीगंज के ओमप्रकाश, गाजीपुर के इकरार, समा मिश्रा, नगर पालिका निरीक्षक दिलशाद अली, शादीपुर के अभिषेक मिश्रा, सचिन कुमार पांडेय, पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल सारिका, बिलंदा के अंशू यादव, मलवां मुराइनपुरवा निवासी पंकज, आशीष साहू, बाकरगंज के मोहम्मद अरशद, शाह के आदित्य कुमार, ज्वालागंज के पकंज कुमार वाजपेयी, बिंदकी कोतवाली में तैनात कांस्टेबल संदीप कुमार, आबूनगर के राशिद अली के मोबाइल बरामद हुए हैं। कई पीड़ित मोबाइल लेने एएसपी कार्यालय पहुंचे। एएसपी ने बताया कि करीब एक साल में गायब होने वाले मोबाइलों में 17 ट्रेस किए गए। मोबाइल पीड़ित व्यक्तियों को लौटाए गए हैं। सर्विलांस सेल प्रभारी संजीव कटियार और सनद पटेल की खोजबीन में इतने मोबाइल मिले हैं। बरामद मोबाइल दो से सवा दो लाख कीमत के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें