फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में मजदूरी करते बच्चों का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। देवमई ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय हिम्मतपुर में स्कूली बच्चों से मजदूरी कराने का वीडियो वायरल हुआ है। बीएसए ने जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वीडियो में प्राथमिक विद्यालय हिम्मतपुर के बाहर एक ट्रैक्टर ट्राली खड़ी है। स्कूल के अंदर एक कक्ष में मौरंग डंप दिख रही है और मौरंग ईटों से ढंकी है। यूनीफार्म पहने बच्चे अंदर से ईंट लाकर ट्रैक्टर ट्राली में लोड करते दिख रहे हैं। इनके साथ एक मजदूर भी ईंटे अंदर से लाकर लोड करता दिख रहा है। दूसरी ओर बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि अभी उन्होंने वीडियो देखा नहीं है। फिर भी बीईओ देवमई को जांच के आदेश दे दिए हैं। बच्चों को ईंटों की ढुलाई करने को किसने कहा, निर्माण सामग्री कहां ले जाई गई है। इसकी जांच कर तीन दिन के अंदर बीईओ उन्हें रिपोर्ट देंगे। उस रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें