फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बीमारी से हारकर युवक ने बुधवार रात फांसी लगा ली। गाजीपुर थानाक्षेत्र के सरकी लच्छीरामपुर निवासी सूरजभान (24) खेती में हाथ बंटाते थे। करीब चार साल से बीमार चल रहा था। चाचा उग्रसेन ने बताया कि बीमारी में काफी खर्च हो गया था। कर्ज भी हो गया था। इससे मानसिक तनाव में रहता था। बुधवार रात को दरवाजे पर सोया था। गुरुवार सुबह घर के पास पेड़ में रस्सी के फंदे से भतीजे का शव लटका मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ आशीष सिंह ने बताया कि बीमारी व खर्च के तनाव में फांसी लगा लेने की बात उजागर हुई है। पोस्टमार्टम में भी फांसी लगाने से मौत की बात सामने आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें