फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए उपकेंद्र से बिजली हुई चालू, समस्या खत्म होने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने रविवार को बेरुईहार में नवनिर्मित उपकेंद्र का उद्घाटन किया। पूजन के बाद बिजली की आपूर्ति शुरू की गई। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि अब लोगों को बिजली की किल्लत से मुक्ति मिल जाएगी। इस उपकेंद्र से शहर के मुराइनटोला, शांति नगर के करीब पांच हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन जोड़े गए हैैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र की बिजली समस्या को दूर करने के मकसद से बेरुईहार में उपकेंद्र बना है। यहां पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। शहर के आधा दर्जन मुहल्लों को इससे जोड़ा गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। बिजली समस्या को दूर करने का काम किया जा रहा है। बेरुईहार इसी की एक कड़ी है। दावा किया गया कि गर्मी में लोगों को इस बार परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। इस उपकेंद्र से शहर के मुराइनटोला, शांति नगर उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को जोड़ा गया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, रामप्रताप गौतम, अधीक्षण अभियंता आनंद प्रकाश शुक्ला, अधिशासी अभियंता आरएन सिंह, एसडीओ विनय सिंह, अवर अभियंता संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
बेरुईहार में बनाए गए उपकेंद्र से पांच हजार उपभोक्ताओं को जोड़ा गया है। शहर के आधे चौक, कोतवाली रोड, धर्मशाला रोड, अहमदगंज, पीरनपुर, ज्वालागंज, मसवानी, रस्तोगीगंज, घोसियाना मुहल्ले में यहां से आपूर्ति होगी। उपकेंद्र के अवर अभियंता संतोष श्रीवास्तव का कहना है कि अब इन मुहल्लों में लो-वोल्टेज की समस्या खत्म हो जाएगी। अभी तक चौक, रस्तोगीगंज, धर्मशाला रोड की बिजली आपूर्ति मुराइन टोला उपकेंद्र से और ज्वालागंज, मसवानी, पीरनपुर की बिजली सप्लाई शांति नगर उपकेंद्र से हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें