फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिमटा, बेलन, सिलिंडर लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। गुलाबी गैंग (लोकतांत्रिक) से जुड़ी महिलाओं ने घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाने का विरोध किया। सड़क पर सिलिंडर रख, हाथ में चिमटा, बेलन व तवा लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन

गाजीपुर मार्ग में सुजानपुर गांव के पास गुलाबी गैंग की मुखिया हेमलता पटेल ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। रसोई गैस के दाम 144.50 रुपये बढ़ाए जाने से लोगों में नाराजगी है। सिलिंडर के दाम बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी के विरोध का काम किया है। गैस के दाम पहले से ही बहुत अधिक थे। इसका सीधा असर महिलाओं की रसोई पर पड़ेगा। आम आदमी के महीना की आय नहीं बढ़ रही है, लेकिन हर महीने महंगाई बढ़ रही है। बढ़े हुए दाम को वापस लिया जाए। ऐसा न होने पर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किए जाएंगे। केंद्र सरकार गरीब, किसान के हित में काम करने की बजाय उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। इस मौके पर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की सदस्य सत्यवती, प्रीति, राजरानी, चुन्नी, शाहजहां, जरीना, रामा, महरून, सुधा, साजदा, रेखा आदि भी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें