औंग। मलवां ब्लाक के बड़ाखेड़ा गांव में किसान सम्मान योजना के तहत गुरुवार को त्रुटि सुधार शिविर लगाया गया। योजना का लाभ लेने का तरीका, अभिलेख की खामी दूर करना बताया गया।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के इस शिविर में 400 किसानों के कागजातों में खामियां दुरुस्त की गई। कई किसानों के नाम भी जोड़े गए। इस मौके पर प्रतापभान सिंह ने बताया कि जहानाबाद विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में इस तरह के शिविर लगाए जा रहे हैं। कैंप का उद्देश्य है कि जिन किसानों के खाते में अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के अंतर्गत पैसा नहीं आया, उनके कागजात की खामियां दूर हों। इसके बाद ही उनके खाते में पैसा भेजा जा सकेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान पुत्र संजय सिंह, आशापुर ग्राम प्रधान राजे सिंह चौहान, मोना शुक्ला, हनुमान निषाद, शिवराम भी मौजूद रहे।