फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में खोले जाएंगे पेंशन व छात्रवृत्ति के खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। ग्रामीण क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और छात्रों की छात्रवृत्ति अब गांव के डाकघरों से मिलेगी। इसके लिए डाकघरों में इनके खाता खोले जाएंगे। बैंकों तक जाने और वहां लाइन लगाने से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि आईपीपी बैंक के तहत पहले चरण मे हर गांव में कम से कम 100-100 खाते खोले जाएंगे। छात्रवृत्ति और पेंशन धारकों के खाता खोलने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही अन्य जरूरतमंद भी अपना खाता खुलवा सकते हैं। राष्ट्रीकृत बैंकों की तरह डाकघर से भी खाता धारकों को सुविधाएं दी जाएगी। अधीक्षक ने कहा कि वृद्धा पेंशन, पारिवारिक योजना, मनरेगा के लाभार्थी भी अपने खाता खुलवा सकते हैं। खाता खुलने के बाद बैंक से क्यूआर कार्ड दिया जाएगा। खाता में रुपये आने के बाद ग्रामीण डाक सेवक के स्मार्ट फोन पर मोबाइल ऐप के जरिए खाता धारक का अंगूठा निशान लिया जाएगा। इसके बाद भुगतान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें