फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशनाई में किसान को कुल्हाड़ी से काट डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज (फतेहपुर)। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर बुधवार रात पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मामला आशनाई से जुड़ा होने पर पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर छोटे भाई की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। मौके पर एसपी, सीओ, फोरेंसिक टीम ने मौके पर छानबीन की है। घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में हुई।
विज्ञापन

गांव निवासी यशवंत लाल सिंह (42) ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी शहर के हरिहरगंज मोहल्ला में प्रतीक्षा से की थी। यशवंत खेतीबाड़ी करता था। दंपति के पांच साल का एक बेटा है। प्रतीक्षा ने बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस को फोन कर पति पर हमले की सूचना दी। पुलिस ने यशवंत सिंह को मृत पाया। चेहरे, सिर, नाक पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले। प्रतीक्षा ने बताया कि पति की तबियत बिगड़ी हुई थी। उसके पैर दबा रही थी। रात करीब दस बजे नकाबपोश कुल्हाड़ी लेकर कमरे में घुस आया। पति पर ताबड़तोड़ प्रहार किया।
दहशत के चलते वह शोर नहीं मचा सकी। उधर, शहर में रहने वाले यशवंत के बड़े भाई रवींद्र लाल सिंह पहुंचे। वह बीसापुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। आरोप लगाया कि प्रतीक्षा का मलवां थाने के नसीरपुर बेल्वारा निवासी संग्राम सिंह से प्रेम प्रसंग है। भाई इसका विरोध करता था। दोनों ने साजिशन भाई की हत्या की है। पुलिस ने महिला के मोबाइल की जांच की। जिसमें प्रतीक्षा और संग्राम की फोटो, वीडियो और बातचीत की डिटेल मिली। पुलिस की पूछताछ में महिला ने कबूल किया संग्राम अक्सर भाग चलने की बात कहता था। गुरुवार शाम पुलिस ने दोबारा महिला से पूछताछ की। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि महिला और उसके प्रेमी को नामजद किया गया है। पूछताछ में वह बयान बदल रही है। महिला की भूमिका हत्या में संदिग्ध है। संग्राम की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या एवं परिचय
1-चांदपुर गांव में किसान यशवंत का घर
37-घर में भीतर गमगीन परिजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें