फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर गैस रिसाव से आग लगी, गृहस्थी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर(फतेहपुर)। मलवां थाने के उमरगहना गांव में गुरुवार रात खाना पकाते समय सिलिंडर से गैस रिसाव के चलते आग लग गई। देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। घर में रखे गृहस्थी के सामान जल गए।
विज्ञापन

आग किसान रिंकू के घर में लगी। उस समय घर में रिंकू की पत्नी मनोरमा अपने तीन बच्चों के साथ अकेली थी। रिंकू सोनकर गांव में ही एक वैवाहिक निमंत्रण में गए थे। आग लगने से बच्चे सनी, सलोनी व सनुज चीखने लगे। मां ने जैसे-तैसे बच्चों को आग की लपटों से दूर किया। घटना की सूचना मिलते ही रिंकू घर पहुंचे। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक गृहस्थी जल चुकी थी। रिंकू ने बताया कि अनाज सहित लगभग 50 हजार की गृहस्थी बर्बाद हो गई। सिलिंडर के पास रखा खाली दूसरा सिलिंडर फटने का धमाका भी हुआ, जिससे उसकी दीवारें कई जगह से बेकार हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें