फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौगलिया में ठंड लगने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार दोपहर किसी वाहन ने कौशांबी जिले के बाइक सवार चाची भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में भतीजे की मौत हो गई। गंभीर घायल महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कौशांबी जिले के पइंसा थाना क्षेत्र के सरवनपुर रामसहाईपुर निवासी मुन्ना प्रसाद का बेटा दीपांशु कुमार(18) चाची ज्ञानमती को लेकर खागा रिश्तेदारी में आया था। वह दोपहर को वापस बाइक से लौट रहे थे। खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन के पास बाइक सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों हाईवे पर गिरे। दुर्घटना की आवाज सुनकर लोगों ने बाइक सवारों को देखा। लोग दौड़कर पहुंचे। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा गया। सीएचसी में डाक्टर ने दीपांशु को मृत घोषित कर दिया। महिला को जिला अस्पताल सीएचसी से रेफर किया गया। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दी गई है। टक्कर किस वाहन से हुई है इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें