फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता और विकास में आशापुर का दूसरा नंबर

विज्ञापन
प्रधान को सम्मानित करते बिंदकी विधायक करण सिंह पटले साथ में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
औंग। मलवां ब्लाक की आशापुर ग्राम पंचायत को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता व विकास में दूसरे नंबर पर चुना गया। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में डीएम के हाथों सम्मानित होने के बाद ग्राम प्रधान राजेश सिंह उर्फ राजे का गांव में भी स्वागत हुआ।
विज्ञापन

बिंदकी तहसील की इस ग्राम पंचायत की आबादी चार हजार के आसपास है। स्वच्छ भारत मिशन में इस पंचायत को 201 शौचालय बनाने का लक्ष्य मिला था। प्रधान ने 207 शौचालय निर्मित कराएं। ग्राम पंचायत को पंचायत भवन दिलाया। हर राह को इंटरलाकिंग में तब्दील कर दिया। सरकारी स्कूल में पंजीकृत हर बच्चे के लिए फर्नीचर
उपलब्ध है। इसी वजह से शुक्रवार को गांधी सभागार में इस ग्राम पंचायत के प्रधान को डीएम संजीव सिंह ने सम्मानित किया था। यह सम्मान जिले में गांव को दूसरा स्थान मिलने पर दिया गया। प्रधान का कहना है कि स्वच्छता कार्यक्रम से गांव के लोग सिद्दत से जुड़ रहे हैं। सही मायने में मिला इनाम इस सहभागिता का ही नतीजा है। गांव की साफ सफाई में स्वच्छता ग्राही सीमा देवी, एवं सफाई कर्मी दिनेश का योगदान भी नकारा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें