फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीपुर खदान में संयुक्त टीम का छापा, दो पोकलैंड सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रानीपुर मौरंग खदान में नदी की बीच धारा से खनन की सूचना पर शनिवार को संयुक्त टीम ने अचानक छापा मारा। टीम के पहुंचने पर खदान में हड़कंप मच गया। नदी किनारे दो पोकलैंड मशीनों को खनन करते पकड़ा गया। दोनों सीज की गई है। खदान संचालक पर मानकों को ताक पर रखकर खनन कराने के मामले में पांच लाख तक के जुर्माने की कार्रवाई हो सकती है। टीम ने मामले की रिपोर्ट डीएम को सौंपी है।
विज्ञापन

खागा तहसील के धाता थाना क्षेत्र में एक हफ्ते पहले रानीपुर मौरंग तीन नंबर खदान का संचालन शुरू हुआ है। खदान में जलधारा से मौरंग खनन करने की डीएम संजीव सिंह से शिकायत की गई। डीएम ने खनन अधिकारी मिथिलेश पांडेय, सीओ सिटी केडी मिश्रा, एसडीएम सदर प्रमोद झा, खागा एसडीएम विजय शंकर तिवारी की टीम गठित की। संयुक्त टीम ने रात को छापा मारा। खदान में अफरातफरी फैल गई। खदान में अवैध खनन की जांच की गई। अवैध खनन नहीं पाया गया। नदी किनारे मौरंग खनन करते दो पोकलैंड मशीन पकड़ी गई। दोनों को सीज कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई है। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि मानकों को ताक पर रखकर खनन करने में पौकलैंड मशीनें सीज की गई है।
मौरंग खदानों से होने वाली ओवरलोडिंग को रोकने के लिए बैरियर के स्थान में बदलाव किया गया है। मजिस्ट्रेटी टीम ओवरलोड वाहनों के प्रवेश करने पर चेकिंग और कार्रवाई करेगी। बांदा सीमा पर लगे बैरियर के बाद भी ओवरलोड वाहनों को प्रवेश मिलता रहा है। चेकिंग में कई बार ओवरलोड गिट्टी मौरंग लदे ट्रक पकड़े जाते रहे हैं। डीएम के आदेश पर ललौली थाने के सामने लगने वाला बैरियर को बंधवा तिराहे पर लगवाया गया है। वहीं दतौली चौकी के सामने वाले बैरियर को मुत्तौर के पास लगाया गया है। दोनों बैरियर में एआरटीओ विभाग, थाने की पुलिस और पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई की मजिस्ट्रेटी टीम तैनात की गई है। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि बैरियर का स्थान बदला गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें