खागा। कोतवाली क्षेत्र के हरदों पुल के पास पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ चार तस्करों को दबोचा है। गैंग लीडर फरार हो गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा।
कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि खखरेरू थाना क्षेत्र के गेरिया गांव निवासी अफसान, पचीसापर गांव निवासी माजिद, कादिर, वाजिद को पकड़ा गया है। चारों तीन बाइकों से प्रतिबंधित मांस की डिलीवरी पहुंचाने जा रहे थे। मौके से एक बाइक पर सवार सद्दाम फरार हो गया। सद्दाम के घर में छापा मारकार 25 मवेशियों को छुड़ाया गया। आरोपी अन्ना गोवंश पकड़ कर लाते हैं। रात होने पर काट डालते हैं। आरोपी सद्दाम के घर में ही मवेशी को काटना कबूला है। आरोपियों से एक क्विंटल पांच किलो मांस बरामद हुआ है। डाक्टरों की टीम ने मांस को परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र में कसाइयों ने शुक्रवार रात मवेशी काटने की वारदात की। पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ा है। जहानाबाद कस्बा गढ़ी मोहल्ले के छंगबाबा का जंगल में रात गोकशी की सूचना पुलिस को दी गई। कस्बा इंचार्ज विवेक कुमार यादव ने पहुंचे। पुलिस ने थाने के गढ़ी निवासी मुस्तकीम शाह, कोड़ा निवासी इरशाद, सलवाती मोहल्ला निवासी अब्दुल वसीम, शरीफ शाह, बेहनौटा निवासी राजा उर्फ दन्ना, काजीटोला निवासी शाहबुद्दीन को गिरफ्तार किया। मौके से एक बाइक, छह क्विंटल प्रतिबंधित मांस, तीन कुल्हाड़ी, एक चाकू तराजू बांट बरामद किया। कस्बा इंचार्ज विवेक कुमार यादव ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है।