बिंदकी। यूथ कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को ललौली चौराहे में पकौड़ा तलते हुए रोजगार नहीं तो सरकार नहीं के नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया। आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से फेल है। युवा मारा-मारा घूम रहा है। महंगाई ने जीना मुहाल कर दिया है।
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजन तिवारी के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर ठेलिया में पकोड़े और समोसे तलकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। आज पढ़े लिखे बेरोजगार घूम रहे हैं। युवा कांग्रेसी नेता विवेक मिश्रा ने कहा कि सरकार मूलभूत मुद्दों रोजगार चिकित्सा सुरक्षा जैसे तमाम मुद्दों से भटकाने का काम करती है। नगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम सिद्दीकी, आकाश शुक्ला, सिम्पू गुप्ता, चंदन सिंह, दीपांश गुप्ता, बीरू, गोलू दिवाकर, अल्तमश कुरैशी, रिजवी, संगम सिंह, श्यामू, पंकज चौहान प्रभात आदि मौजूद रहे।
========================