खागा। किशनपुर की एक महिला के साथ फोन पर गालीगलौज करने वाले लेखपाल की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को एसडीए ने तहसीलदार को जांच सौंपी है। उन्होंने वायरल ऑडियो व अखबारों में प्रकाशित खबरों को संज्ञान में लेते हुए यह कार्रवाई की है।
किशनपुर की रहने वाली किरन मिश्रा ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया था कि शहरी आवास योजना के नाम पर एक लेखपाल उन्हें परेशान कर रहा है। काफी भाग-दौड़ के बाद भी लेखपाल ने काम नहीं किया। इस प्रकरण में मंगलवार को एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें जब किरन मिश्रा ने लेखपाल की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए तो लेखपाल की ओर से गालीगलौज की बात सामने आई है। तहसीलदार खागा इसकी जांच कर रहे हैं। समाधान दिवस के प्रार्थना पत्र को भी वह संज्ञान में लेंगे।