फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान बेचने वाले किसानों की मौसम ने बढ़ाई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। क्रय केंद्र में धान बेचने वाले किसानों की चिंता को मौसम के उतार-चढ़ाव ने बढ़ा रखी है। बारिश में भीगे धान की तौल कराने के लिए किसान क्रय केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। सुबह से क्रय केंद्र में आकर किसान अपना नंबर आने का इंतजार करते हैं। जबकि सरकारी अभिलेखों में 88.69 प्रतिशत धान की खरीद का लक्ष्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के लिए जिले में 68 धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। एक लाख 10 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। क्रय केंद्र में धान बेचने के लिए किसानों ने ऑन लाइन पंजीकरण कराकर सत्यापन भी करा लिया है, लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से क्रय केंद्र में किसानों के धान भीग
गए। अब उस धान को तौल कराने के लिए किसान क्रय केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। भीगा धान होने की वजह से केंद्र प्रभारी भी धान की तौल कराने में आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे में किसान सुबह से ही क्रय केंद्र में आकर धान की तौल पूरी कराने के लिए नंबर लगाकर बैठ जाते हैं। सोमवार को दोपहर में चटक धूप होने पर ज्यादातर क्रय
विज्ञापन

केंद्रों में धान की तौल शुरू हुई। रिठवां गांव के किसान आशीष कुमार का कहना है कि एक सप्ताह पहले धान लेकर क्रय केंद्र में आए थे। बारिश में धान भीग गया था। तिरपाल से ढक कर क्रय केंद्र में रखा हुआ था। आज धूप निकलने पर धान को सुखाया गया है। बेरुई गांव के किसान मनोज कुमार का कहना है कि जिस दिन धान लेकर थरियांव क्रय केंद्र में आए थे। उसी दिन बारिश हो गई। इससे धान भीग गया है। सोमवार को दोपहर के बाद केंद्र प्रभारी ने धान की तौल करा ली है।
धान खरीद के लिए जिले में हाटशाखा, पीसीएफ, यूपी एग्रो, कर्मचारी कल्याण निगम, नैफेड, यूपीएसएस संस्था धान की खरीद कर रही हैं। एक नंबर से धान की खरीद शुरू हुई है। 28 फरवरी तक किसानों का धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। एक लाख 10 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है।
डिप्टी आरएमओ रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि 98 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। अभी एक महीना धान की खरीद होनी है। जिन किसानों ने पंजीकरण कराया है। उनके धान की तौल करा ली जाएगी और लक्ष्य भी आसानी से पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

====================
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें