बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के मेउली गांव में प्राइमरी विद्यालय के पास पानी भरे घूर के गड्ढे में सोमवार को नवजात का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्राथमिक स्कूल मेउली के समीप खाद के गड्ढे में बारिश का पानी भर गया है। सोमवार की दोपहर ग्रामीणों ने खाद के गड्ढे के समीप कुत्तों को मांस नोचकर खाते देखा। नजदीक जाकर देखा, तो नवजात का शव था। लोगों ने कुत्तों को भगाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे सीओ जाफरगंज अभिषेक तिवारी के साथ थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी ने गर्भपात कराकर शव फेंका है। कुत्ते काफी मात्रा में शव खा गए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
.......................