फतेहपुर। जिले के मेधावी प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करेंगे। इसके लिए जिले की 27 शिक्षण संस्थाओं के हजार मेधावी सूचीबद्ध किए गए हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 जनवरी को यह मेधावी लखनऊ जाएंगे। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 20 बसों की व्यवस्था की है। प्रत्येक शिक्षण संस्था के 40 प्रतिभागी ही महोत्सव में शामिल होंगे। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्काउट भवन में संबंधित प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई है।
राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 जनवरी को भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी अंतराष्ट्रीय स्टेडियम गोमती नगर लखनऊ में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होना है। इसमें जिले से मेधावी छात्र-छात्राओं को शामिल होना है। प्रत्येक स्कूल से 40 प्रतिभागियों की सूची बनी है। राजकीय महिला महाविद्यालय फतेहपुर और बिंदकी, एमजी डिग्री कालेज, ठा. युगराज सिंह महाविद्यालय, निवेदिता सिंह गर्ल्स डिग्री कालेज, महर्षि विद्या मंदिर, सेंट जेवियर्स, प्लेवे स्कूल, आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल, सीपीएस, जीआईसी, जीजीआईसी फतेहपुर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर
कालेज वीआईपी रोड, जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज राधानगर, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम, विद्या निकेतन बालिका इंटर कालेज रानीकालोनी, मदर सुहाग, रामा अग्रहरि बालिका इंटर कालेज, एएस इंटर कालेज, मां रामश्री उदय भान इंटर कालेज आबूनगर, जीजीआईसी बिंदकी, सर्वोदय इंटर कालेज गोपालगंज, सरस्वती विद्या मंदिर लंका रोड बिंदकी, शुकदेव इंटर कालेज खागा, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज खागा, आशा बालिका इंटर कालेज खागा, पं. रामगोपाल त्रिपाठी इंटर कालेज विजयीपुर के प्रतिभागी युवा महोत्सव में शामिल होंगे। इन स्कूलों के प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का भी अवसर मिलेगा।
वर्जन
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवा महोत्सव में सहभागिता की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में संबधित स्कूलों के प्रधानाचार्य अपने स्कूलों के तय संख्या में मेधावी प्रतिभागियों की सूची जमा करेंगे।