फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की व्यवस्थाओं से बेहद खुश हुए राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवीनीकरण किए गए हर्बल गार्डन वार्डों का शुभारंभ किया। सीएचसी की साफ सफाई व व्यवस्थाओं पर चिकित्सकों की सराहना की। फिर परिसर में पौधरोपण किया। नगर पंचायत ईओ को अस्पताल परिसर में महिला शौचालय बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री ने आपातकालीन कक्ष, औषधि भंडार, वितरण कक्ष, ओपीडी, ऑपरेशन कक्ष, जनरल वार्ड, प्रसव कक्ष, प्रसव वार्ड का सघन निरीक्षण किया। राज्यमंत्री ने प्रसव कक्ष में जाकर प्रसूता महिलाओं को फल बांटे और भोजन के बारे में जानकारी ली। मानक के अनुसार भोजन दिए जाने पर उन्होंने नोडल अधिकारी डा.ॅ
अनुपम सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित चौरसिया की पीठ थपथपाई। राज्यमंत्री ने ऑपरेशन थिएटर, प्रसव कक्ष के नवीनीकरण का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विकसित किए गए हर्बल गार्डन का फीता काटकर लोकार्पण किया। अस्पताल में विकसित की गई हर्बल की खेती को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर डॉ. नेहा पाठक, फार्मासिस्ट सूर्यभान पाल, अमित सिंह, विनोद कुमार, वरिष्ठ नेता रामसूरत द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह लालू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें