फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाट शाखा प्रभारियों की हड़ताल खत्म, आज से खुलेंगे क्रय केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हाट शाखा धान खरीद के केंद्र प्रभारियों की हड़ताल खत्म हो गई। अब गुरुवार से इनके सभी चौदह क्रय केंद्रों पर किसानों के धान की खरीद की जाएगी। अभी तक कड़ाके की ठंड में अपने धान की रखवाली के लिए किसान क्रय केंद्रों पर रात गुजारने को मजबूर थे।
विज्ञापन

विपणन विभाग के खाद्य निरीक्षक अपनी मांगों को लेकर शनिवार से हड़ताल पर थे। इससे जिला मुख्यालय के मंडी समिति समेत 14 खरीद केंद्रों में धान की तौल बंद हो गई थी। मंडी समिति में अभी भी करीब तीन हजार क्विंटल धान तौल कराने के लिए पड़ा हुआ है। इसी प्रकार बिंदकी नवीन मंडी, खागा नवीन मंडी, बहुआ
हाटशाखा, असोथर हाट शाखा, थरियांव हाटशाखा, किशनपुर हाटशाखा, हथगाम हाटशाखा, अमौली हाटशाखा, हुसैनगंज हाटशाखा, मलवां हाटशाखा, देवमई हाटशाखा, धाता हाटशाखा क्रय केंद्रो में किसानों ने अपने धान को बेचने के लिए ढेर लगा दिए हैं। हाल में हुई बारिश से धान भी भीग गया था। जिनकी तौल न होने की वजह से अब धान में अंकुर निकलने लगा है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि हाट शाखा केंद्र प्रभारियों की हड़ताल बुधवार शाम को खत्म हो गई। गुरुवार से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। प्रत्येक क्रय केंद्र में रोज 300 क्विंटल धान की खरीद कराई जाएगी। क्रय केंद्र में जिन किसानों का धान लगा है। उनके धान की पहले तौल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें