फतेहपुर। एक तेज रफ्तार टेंपो गुरुवार देर शाम मवेशी से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गयरा। टेंपो के नीचे दबकर बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। टेंपो सवार करीब दस लोग चुटहिल हुए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रामकरन(65) किसान थे। वह खेत से देर शाम घर लौट रहे थे। खागा से किशनपुर जा रहे टेंपों में रामकरन बैठे। रास्ते में तकियापर गांव के पास टेंपो के सामने अचानक सूअर आ गया। टेंपो चालक ने ब्रेक मारी तो टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। टेंपो में फंसे
ग्यारह लोगों को बाहर निकाला। वह चुटहिल थे। मौके से दूसरे टेंपो में बैठकर लोग चले गए। टेंपो के नीचे दब जाने से रामकरन गंभीर घायल थे। पुलिस ने घायल रामकरन को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात में बुजुर्ग की मौत हो गई। एसओ कमलेश पाल ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।