अधिकारी के घर चोरी की घटना के दूसरे दिन सर्विलांस टीम छानबीन करने पहुंची। चोरी के मामले में अधिकारी के पिता और घर के अन्य सदस्यों से पूछताछ किया। लंबी पूछताछ के बाद सर्विलांस टीम ने जल्द खुलासे का भरोसा दिया।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पारादान गांव निवासी आईएफएस(भारतीय विदेश सेवा) अधिकारी पीयूष वर्मा के घर शनिवार की रात चोरी हुई थी। यह इन दिनों लखनऊ स्थित विदेश मंत्रालय में तैनात हैं। घर में लकड़ी की सीढ़ी
लगाकर मकान के दोमंजिले पर बने कमरे में ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया था। चोर कीमती कपड़े, साड़ियां व जेवर सहित लाखों की संपत्ति चोरी कर ले गए थे। चोरी का मामला एक बड़े अधिकारी के घर में होने के कारण सोमवार की शाम सर्विलांस की टीम भी पारादान गांव पहुंची। वहां आईएफएस अधिकारी पीयूष वर्मा के पिता उमाशंकर वर्मा व परिवार के अन्य सदस्यों से चोरी की बाबत पूछताछ की।