फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गड्ढे ने ले ली महिला की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। ललौली कस्बे में सड़क पर गड्ढे में एक बाइक सवार महिला की जिंदगी छीन ली। वह मायके से ससुराल लौट रही थी। पहिया गड्ढे में पड़ जाने से वह उछल कर गिर गई थीं। घटना से परिजनों ने कोहराम मचा है।
विज्ञापन

ललौली कस्बा निवासी मुशीर अहमद की पत्नी शमीम बानो(45) का मायका बांदा जिले के चिल्ला थाने के शादीपुर मदनपुर गांव में है। वहां से वह अपने भतीजे जमाल के साथ ससुराल आ रही थीं। जमाल हेलमेट लगाए था। गुरुवार रात बाइक जैसे ही ललौली के पास पहुंची तो सड़क पर एक गड्ढे में पहिया पड़ जाने से बाइक उछल गई। पीछे बैठी शमीम बानो सिर के बल गिरीं। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें कानपुर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में मौत हो गई। फिर भी परिजन हैलट तक लेकर गए, वहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें