फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की सूची के खिलाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड से जारी केंद्रों की सूची के खिलाफ 84 स्कूलों ने आपत्तियां दाखिल की हैं। इनमें 42 स्कूलों ने परीक्षा केंद्र बनाने और केंद्र बने तीन स्कूलों ने परीक्षा कराने में असमर्थता जताते हुए प्रत्यावेदन दिया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 114 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। केंद्रों की अनियमितताएं दुरुस्त करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने गुरुवार तक आपत्तियां मांग थी। तय समयावधि तक 42 स्कूलों ने अपने यहां परीक्षा केंद्र बनाने के लिए प्रत्यावेदन दाखिल किया है। केंद्रों की सूची में शामिल तीन विद्यालयों ने बोर्ड परीक्षा कराने में असमर्थता जताते हुए केंद्र बटाने के लिए प्रत्यावेदन दिया है। पांच केंद्रों ने क्षमता
से अधिक परीक्षार्थियों का आवंटन करने की शिकायत की है। प्रत्यावेदन देकर अवधारण क्षमता घटाने की मांग की है। इनके अलावा 34 विद्यालयों ने तय मानक से दूर अपने छात्रों का परीक्षा केंद्र बनाए जाने की शिकायत की है। इन विद्यालयों ने प्रत्यावेदन देकर परीक्षा केंद्र मानक के अनुरूप बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तय समय में आपत्तियों से संबंधित कुल 84 प्रत्यावेदन दाखिल हुए हैं। जल्द ही आपत्तियों का निस्तारण करके परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप देकर जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण कमेटी के समक्ष प्रस्तुत कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें