फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहा, माइनरों की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक में समस्याएं सुनते सिंचाई बंधु उपध्यक्ष हरिवंश सिंह - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। विकास भवन सभागार में बुधवार को सिंचाई बंधु की बैठक हुई। सिंचाई बंधु उपाध्यक्ष हरवंश सिंह ने कहा कि नहर के रजबहा व माइनरों की जमीन पर अवैैध कब्जे हैं, उसे तुरंत हटा दिया जाए। इस समय सिल्ट सफाई का काम चल रहा है। जहां पर विवाद की स्थिति हो, वहां सिंचाई विभाग की टीम पुलिस को साथ लेकर जाए।
विज्ञापन

बिंदकी विधायक प्रतिनिधि जीडी पटेल ने कहा कि कुंवरपुर के पास कांधी रजबहा में पिछले महीना पटरी कटने से किसानों की सैकड़ों बीघा खेतों में पानी भर गया था। उसमें खड़ी फसल भी बर्बाद हुई है। इसका निरीक्षण कर किसानों को नुकसान की भरपाई की जाए। विधायक अयाहशाह प्रतिनिधि अनिल राज गुप्ता ने जरौली माइनर,
सुजानपुर रजबहा, बेरुई माइनर की क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कराने को कहा। सिल्ट सफाई का काम समय से कराकर किसानों को पानी देने, टेल तक के किसानों को सिंचाई का पानी मिलने की बात कही। प्रगतिशील किसान लोकनाथ पांडेय ने कहा कि प्रमुख नहर की सिल्ट सफाई के साथ ही रजबहा, माइनरों की शत प्रतिशत सिल्ट सफाई
विज्ञापन

कराएं। पटरियों में उगे जंगल को हटाया जाए। नहर से किसानों के खेतों तक जाने वाली गूलों (नालियों) की मरम्मत विशेष रूप से कराई जाए। प्रगतिशील किसान रणविजय सिंह ने कहा कि जरौली पंप हाउस की नई मशीनों
को लगाने का काम तेजी से कराया जाए। जरौली पंप कैनाल से असोथर, विजयीपुर, धाता और कौशांबी जिले तक के किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी रमेश चंद्रा, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड महेंद्र सिंह, निचली गंगा नहर अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा, नलकूप अधिशासी अभियंता किशनलाल, जरौली पंप के एई विनय कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें