फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

नगर के कुंवरपुर रोड स्थित मां शारदा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समीप किसी वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे एक युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसी तरह कुंवरपुर रोड स्थित गल्ला मंडी गेट के समीप ललौली थाना क्षेत्र के हरीरामपुर निवासी रामचंद्र
ट्रैक्टर ट्राली में धान बेचने आए थे। ट्रैक्टर ट्राली के समीप खड़े थे, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। मुगल रोड कोतवाली के समीप नगर के मोहल्ला कटरा निवासी प्रशांत कुमार साथी अनमोल के साथ पैदल बाजार जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से दोनो घायल हो गए। कल्याणपुर थाना
विज्ञापन

क्षेत्र के पहरवापुर निवासी विनय कुमार बाइक से बिंदकी बाजार करने आ रहा था। गांव के बाहर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गया। बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अतुल अवस्थी बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गए। इनके पास हेलमेट नहीं मिला। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि कुंवरपुर रोड में वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। प्रयास के बाद शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें