फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट मेला के लिए पहले दिन चलीं 25 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चित्रकूट मेला के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। पहले दिन 25 बसें चित्रकूट भेजी गईं। इसमें 20 बसें बहुआ-तिंदवारी मार्ग और पांच बसें धाता-राजापुर मार्ग से चित्रकूट रवाना की गईं। इससे खागा, विजयीपुर और धाता क्षेत्र के श्रद्धालुओं को चित्रकूट पहुंचने में सहूलियत मिली।
विज्ञापन

दीपावली में धनतेरस से भैयादूज तक चलने वाले चित्रकूट मेला में कामतानाथ के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। लोग सुबह से ही रोडवेज बस अड्डा पहुंच गए और बसों में बैठकर चित्रकूट गए। परिवहन निगम ने चित्रकूट मेला में बसों का संचालन बेहतर बनाने के लिए बस अड्डा व चित्रकूट मेला के लिए कर्मचारियों की
टीम गठित की है। वहां पर रहकर यह बसों का संचालन कराएंगे। चित्रकूट मेला में 40 बसें लगाई गई हैं। पहले दिन 25 बसें भेजी गई हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केशरवानी ने कहा कि सुबह चित्रकूट के लिए ज्यादा
विज्ञापन

सवारियां निकली हैं। शाम को बस अड्डा में चित्रकूट जाने वाले लोग रहे हैं। शनिवार को और भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसके लिए बसों की समुचित व्यवस्था की गई है। यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें