हुसैनगंज। नरायनपुर गांव के एक खेत में मंगलवार को नीलगाय के बच्चे को निगल रहे अजगर को मार डालने वालों की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस ने कुछ ग्रामीणों से पूछताछ की है। हालांकि किसी के नाम सामने
नहीं आ सके हैं। वन विभाग ने नीलगाय के बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया है। बता दें कि अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगला था। यह देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए थे। खतरे को भांपकर ग्रामीणों ने अजगर को
पीट-पीट कर मार डाला था। वन विभाग को अजगर नरायनपुर नाले के पास से मिला था। उसका पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की थी। वन दरोगा अनूप सिंह की ओर से सात ग्रामीणों के खिलाफ वन्यजीव अधिनियन के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानेदार निशिकांत राय ने बताया कि आरोपी ग्रामीणों की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही धरपकड़ होगी।