फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता बंद करने पर भकियू ने दिया धरना

विज्ञापन
मलवां औद्योगिक क्षेत्र सौंरा में धरना देते भाकियू के पदाधिकारी - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने धरना दिया। अगुवाई जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने की। बिंदकी तहसीलदार को दिए ज्ञापन में जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र से चक्की गांव तक जाने वाले कच्चे रास्ते को एक कंपनी बंद कर रही है। कंपनी वहां फाटक लगा
विज्ञापन

रही है। यह ठीक नहीं है। इसके अलावा अतिवृष्टि के चलते किसानों के फसल नुकसान का लेखपालों से निरीक्षण कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाने, प्रमाण पत्र देने के नाम पर उगाही रोकने संबंधी अन्य मांगें रहीं। बिंदकी तहसीलदार चंद्रशेखर यादव ने किसानों से वार्ता की और उन्हें समस्याओं से निजात का भरोसा दिया। किसानों में पूर्व प्रधान चक्की राजकुमार, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, सुखीराम, नसीर, रामसहाय पटेल आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें