फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक इंटर कालेज की महिला प्रवक्ता को पति ने तलाक देने की धमकी दी है। घरेलू हिंसा की शिकार प्रवक्ता का आरोप है कि प्रताड़ना से परेशान होकर कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाने के रूनी तकिया निवासी शरीक अली की बेटी गुलशन जहां यहां शहर के टंडन मार्केट चौक में रहती है। उनकी तैनाती इंटर कालेज में हैं। वह कन्नौज जिले का हैबतपुर कटरा निवासी छोटे अली की बेटी हैं। प्रवक्ता का आरोप है कि पति शरीफ अली मौरंग कारोबारी हैं। वह शराब के नशे में मारपीट करते हैं। नौकरी छोड़कर परिवार की सेवा करने के लिए दबाव बनाते हैं। इसी वजह से पति बार-बार तलाक देने की धमकी देते हैं। उसकी सास नन्हीं बेगम, ससुर अली हसन, जेठ रहीश अली, ननद जायरा बेगम, जेठ का बेटा रहीश पति को उसे प्रताड़ित करने के लिए उकसाते हैं। दहेज की मांग करते हैं। पति दो बार जान से मारने की कोशिश कर चुके हैं। चार दिन पहले ससुरालीजन आए थे। यहां मारपीट कर रुपये छीन ले गए। उसका टीवी, मोबाइल समेत अन्य सामान तोड़फोड़ की है। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच महिला एसआई मीनाक्षी पांडेय को दी गई है।