फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में लाइनमैन की मौत, एसएसओ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। पूर्वी बाईपास पर पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार रात पैदल हाईवे पार करते समय कंटेनर की टक्कर से लाइनमैन की मौत हो गई, सबस्टेशन ऑपरेटर घायल है। पुलिस ने कंटेनर को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के छीमी गांव निवासी शिवसिंह का बेटा सुशील सिंह (35) खागा उपकेंद्र ग्रामीण में संविदा पद पर लाइनमैन था। सुजरही गांव निवासी रंजीत का बेटा महेंद्र कुमार एसएसओ है। दोनों शुक्रवार की रात पूर्वी बाईपास पर एक पेट्रोल पंप के सामने शराब की दुकान के पास खड़े थे। दोनों जैसे ही सड़क पार कर पेट्रोल पंप की
तरफ जाने लगे तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया। सुशील की मौके पर ही मौत हो गई। महेंद्र कुमार घायल हुए। हादसा देख लोग जमा हो गए और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ देर बाद जब पुलिस पहुंची तो घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। मौत की खबर सुशील के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें