फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी पूरी, शपथ ग्रहण समारोह आज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथग्रहण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यालय परिसर में भव्य पंडाल लगाया गया है। यहीं पर सोमवार दोपहर दो बजे से डीएम अपूर्वा दुबे नए अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू भैया को शपथ ग्रहण कराएंगी। इसके बाद अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराएंगे।
विज्ञापन

पंडाल में आगे की कुर्सियों में वीआईपी के बैठने की व्यवस्था की गई है। एक तरफ अधिकारियों के लिए अलग सीटें लगाई गई हैं। पंडाल में करीब दो हजार लोगों केे बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। अपर मुख्य अधिकारी लालता प्रसाद वर्मा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। रविवार की पूरी रात काम चलेगा। सुबह तक तैयारी पूर्ण हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें