फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले गन्ना क्रय केंद्र, शुरू हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का गन्ना खरीदने के लिए हैदरगढ़ चीनी मिल की ओर से क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं। बिंदकी और खागा तहसील क्षेत्र में 11 क्रय केंद्रों में खरीद शुरू की गई है। मिल प्रबंधन ने पहले चरण में 300 किसानों की पर्ची जारी की है। किसानों के गन्ना की तौल भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बाराबंकी हैदरगढ़ चीनी मिल ने जिले के किसानों का गन्ना खरीदने के लिए बुआई के बाद सर्वे कराया था। उस आंकड़े के अनुसार 2687 हेक्टेयर में गन्ना की फसल बोई गई है। बिंदकी तहसील के सठिगवां, नसेनिया, जोनिहां, बकेवर, खजुहा व खागा तहसील के सैदनपुर, किशनपुर, आइमापुर, धाता में ए, बी और सी नाम से क्रय केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर जिन किसानों को चीनी मिल की तरफ से पर्ची जारी की जा चुकी है।
उनके गन्ना की तौल कराई जाएगी। पहले बोए जाने वाले गन्ना की रेट 330 रुपये और बाद में बोए गए गन्ना का रेट 320 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। जिला गन्ना सचिव यशवंत सिंह ने कहा कि जिन किसानों को पर्चियां दी गई हैं। उसमें गन्ना बेचने की तारीख पड़ी हुई है। उसकी तारीख में गन्ना की तौल कराई जाएगी। तारीख से पहले गन्ना लेकर किसान न आएं। जिला गन्ना सचिव ने कहा कि जिन किसानों को अभी पर्चियां नहीं मिली है। उनको दूसरे चरण में जारी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें