फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: समितियों में 360 बोरी ही खाद पहुंची, पहुंचे दोगुना किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले की 80 समितियों से खाद का वितरण हो रहा है। बीते दिनों 54 हजार बोरी डीएपी की रैक आने के बाद समितियों से वितरण किया जा रहा। लेकिन समितियों में एक बार में पहुंच रही 360 से 400 बोरी खाद के कारण सिर्फ 150 से दो सौ किसानों को ही खाद मिल पा रही है। जबकि समिति के बाहर चार से पांच सौ किसान पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

गेहूं बुआई का 15 नवंबर से 30 नवंबर के बीच अच्छा समय माना गया है। किसान गेहूं बुआई के साथ खेतों में खाद का छिड़काव कर रहा है, इसलिए समिति से सस्ती खाद लेने के लिए सुबह से लाइन में लग रहा है। खाद नहीं मिलने से कहीं-कहीं आक्रोश व प्रदर्शन हो रहा है। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि समितियों तक गोदाम से खाद पहुंचाने वाले ट्रकों की संख्या केवल 15 है। इस कारण एक ट्रक को दोबारा समिति में खाद पहुंचने के लिए पांच से छह दिन का समय लग रहा है। एक बार में एक समिति में 360 बोरी ही खाद का वितरण हो रहा है। इससे केवल 150 किसानों को ही दो बोरी के हिसाब से खाद मिल पा रही है। जबकि समिति के बाहर चार से पांच सौ किसान पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें