फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Crime: नौकरी का झांसा देकर 60 हजार की ऑनलाइन ठगी, मुकदमा दर्ज

Thu, 08 Jun 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फतेहपुर जिले में नौकरी का झांसा देकर ऑनलाइन 60 हजार की ठगी की गई। मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के महादेवन टोला निवासी अर्चित रस्तोगी ने बताया कि एक कंपनी की ओर से नौकरी के लिए कॉल आई थी। नौकरी का झांसा देकर ऑनलाइन करीब 60 हजार रुपये की ठगी की गई।

विज्ञापन


अब भी रुपयों की मांग की जा रही है। तभी धोखाधड़ी का पता लगा। उसने मामले की एक जून को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने साइबर सेल ऑफिस से आई शिकायत को ऑनलाइन एफआईआर के रूप में दर्ज किया है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें