फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ करोड़ से शहर में बनेगी एक और आईटीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर शहर में एक और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बनेगा। इसके लिए केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक विभाग ने नौ करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी है। 14 ट्रेड वाली इस आईटीआई का निर्माण कोरोना संक्रमण में नियंत्रण के बाद शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में अब तक चार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित हैं। इनमें फतेहपुर, बिंदकी, खागा और जहानाबाद में हैं। इनके अलावा देवमई ब्लाक के खदरा गांव में एक आईटीआई निर्माणाधीन है। इस तरह से केंद्र सरकार ने जिले में छठवीं आईटीआई निर्माण को हरी झंडी दे दी है।
छठवीं आईटीआई बिंदकी बस स्टैंड के पास स्थित चर्म विद्यालय के स्थान पर बनाई जाएगी। यहां 14 ट्रेड वाली आईटीआई का निर्माण होगा। इस नई आईटीआई खुलने के बाद जिले के करीब एक हजार युवाओं को हर साल विभिन्न ट्रेडों का प्रशिक्षण लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

नोडल प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि चर्म विद्यालय परिसर में आईटीआई बनाने के लिए केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही नौ करोड़ का बजट भी अवमुक्त कर दिया है। कोरोना संक्रमण में नियंत्रण होने के बाद निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। इसका निर्माण पूरा कराने के लिए दो साल का समय तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें