फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नौकरी का झांसा देकर एक लाख की ठगी

Sun, 17 Nov 2024 01:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से एक लाख की ठगी की गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के भैंसोली निवासी पीरगुलाम ने एफआईआर में बताया कि बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जिगनी मो. ईशाक खान से पहले से अच्छी जान पहचान है। कोरोना काल के बाद परिवार आर्थिक तंगी में था। उससे इशाक खान बोला कि सऊदी अरब में कई कंपनी संचालक से उसकी पहचान है। वह ड्राइवर की नौकरी दिला सकता है। वीजा के लिए एक लाख रुपये मांगे। उसने 24 सितंबर से लेकर आठ नवंबर 2022 तक इशाक को एक लाख रुपये दिए।
विज्ञापन

इशाक ने पुत्र को दिल्ली से हवाई यात्रा के जरिए सऊदी अरब के रियाद भेजा। वहां नौकरी नहीं मिली। रुपये लौटाने की बात पर जान से मारने की धमकी दी। बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर इशाक ने एक लाख रुपये की ठगी की है। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष संगीता ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें