फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गंगा में छोड़ी गईं एक लाख मत्स्य अंगुलिकाएं, बढ़ेगी मछलियों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। देवघाट भिटौरा में शनिवार को गंगा की मत्स्य संपदा बढ़ाने और जलीय पारिस्थितिकी को मजबूत करने के उद्देश्य से जनजागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान गंगा नदी में भारतीय मेजर कार्प की एक लाख मत्स्य अंगुलिकाएं छोड़ी गईं। साथ ही लोगों को गंगा स्वच्छ रखने और जलीय जीवों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य अरुण कुमार पाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा में मछलियों की संख्या बढ़ाने के साथ जलीय पारिस्थितिकी को मजबूत करना है। इससे मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ मछली पालन पर निर्भर समुदायों की आय और आजीविका के अवसर भी बढ़ेंगे।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि गंगा केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आजीविका और जलीय पारिस्थितिकी का आधार भी है। ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने लोगों से नदी की स्वच्छता बनाए रखने और जलीय जीवों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। गोष्ठी में प्रतिबंधित जालों का इस्तेमाल न करने और गंगा को प्रदूषण से बचाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें