फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ ललौली थानाक्षेत्र के बहुआ कस्बे के बांदा-टांडा हाईवे पर एक ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कार सवार कृष्ण बिहारी गुप्ता (60) निवासी राजनगर बहुआ अपनी कार से खटौली स्थित ईंट भट्ठे जा रहे थे। चंदेल ढाबा के पास हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कृष्ण बिहारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल के दोनों पैर व हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने कानपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक है। पुलिस ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें