फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से एक की मौत

Wed, 19 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
अमरोहा के जिला अस्पताल में भर्ती बुखार के मरीज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संक्रामक व मच्छरजनित बीमारियों का कहर बरकरार है। मंगलवार को गोपालगंज पीएचसी के मुरादीपुर गांव में एक बुखार पीड़ित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मुरादीपुर निवासी पुरुषोत्तम विश्वकर्मा (60) को एक पखवारे से बुखार आ रहा था। सरकारी इलाज में फायदा न मिलने पर सप्ताह भर से प्राइवेट इलाज करा रहे थे। मंगलवार सुबह तबियत और बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए ले जाते, उससे पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की कवायद पर गौर करें तो उदासीनता के चलते बीमारियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।

यमुना तिरहार के रानीपुर, विधातीपुर, बनपुरवा, कटरा, असोथर, मैकुवापुर, फक्का का डेरा, जरौली में अभी भी बीमारों की संख्या बरकरार है। इनमें से महज डेढ़ महीने के भीतर असोथर में तीन, बनपुरवा में दो, कटरा मेें दो और रानीपुर में एक मौत हो चुकी है। बनपुरवा, रानीपुर, विधातीपुर व फक्का का डेरा में इसके बावजूद स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची। शेष जगह टीम तो पहुंची लेकिन एक दिन के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बीमारियों पर समय रहते काबू नहीं पाया सका। हालात यह है कि दवा के छिड़काव में भी स्वास्थ्य विभाग के साथ मलेरिया विभाग ने कंजूसी बरती। असोथर में महज एक दिन दवा का छिड़काव हुआ। मलवां ब्लाक के साईं गांव में डेंगू के साथ चिकुनगुनिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि कई तरह के कार्यक्रम चलने से डॉक्टरों की टीम व्यस्त है।  हालांकि जहां से बीमारी की बात सामने आ रही है। वहां टीम भेजी जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें