फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दिलीप हत्याकांड में एक गिरफ्तार, दूसरे का सरेंडर, तीसरे की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दिलीप सैनी हत्याकांड के मामले में पुलिस ने फरार 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। दूसरे फरार आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। नामजद में एक आरोपी फरार है। पुलिस आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी को रिमांड में लेकर पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र बिसौली गांव स्थित यार्ड व आवास में समाचार एजेंसी के पत्रकार दिलीप सैनी की 30 अक्तूबर की रात चाकू व सरिया से गोदकर हत्या कर दी गई थी। बीच-बचाव में दिलीप का साथी बीजेपी नेता शाहिद घायल हुआ था। पुलिस नामजद आरोपियों में अंकित तिवारी, विपिन शर्मा, बबलू उर्फ जितेंद्र, चिक्कन उर्फ आशीष कुमार, लेखपाल सुनील राणा, मुख्य आरोपी आलोक तिवारी उर्फ अक्कू, अनुराग उर्फ अन्नू तिवारी को जेल भेज चुकी है। नामजद सुभाष पांडेय और शातिर जांटी उर्फ अफजल फरार थे। पुलिस के सामने घटनाक्रम के कई सीसीटीवी फुटेज आए। जिनमें बाकरगंज बेलदरइया निवासी शाहरूख दिखा था। फुटेज के आधार पर पुलिस ने शाहरूख का नाम विवेचना में प्रकाश में लाई थी। आरोपी के फरार होने पर 25 हजार का इनाम रखा गया था। पुलिस ने शाहरूख को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उधर, फरार सुभाष ने कोर्ट में सरेंडर किया है। जांटी की पुलिस तलाश में है। आरोपी शाहरूख के पास से पुलिस ने आला कत्ल एक डंडा बरामद किया है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें