फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबने से हुई छात्र की मौत, दो पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शीतला मंदिर के पास कुंड में डूबकर हुई छात्र की मौत के मामले में दो युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में ले रखा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया गया है।
विज्ञापन

थरियांव थानाक्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव निवासी धनराज (12) पुत्र झल्लर लोधी जो कक्षा छह का छात्र था। वह बुधवार को थरियांव कोचिंग पढ़ने गया था और लौटते समय धर्मदासपुर शीतला मंदिर के पास बने कुंड में दोस्तों के साथ नहाने पहुंच गया। इस दौरान वहां मौजूद दो युवकों ने उसे नहाने के लिए पानी में खींचा और जब वह डूबने लगा तो उसे छोड़कर भाग गए। जिससे धनराज की मौत हो गई
थी। इस मामले में धनराज के पिता ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों के नाम विपिन हैं और मुसुईपुर के रहने वाले हैं। इंस्पेक्टर थरियांव नंदलाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज के जांच की जा रही है। धनराज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें