फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: समाधान दिवस में किसान ने डीजल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
फोटो-21-विपिन कुमार गौतम। संवाद
विज्ञापन
खागा। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। तभी लाइन में सातवें नंबर पर खड़े सुजरही गांव के किसान छेददू ने झोले से एक लीटर की डीजल से भरी बोतल निकाली और खुद पर उड़ेलने लगा। यह देखकर अफसरों के होश उड़ गए। दो सिपाहियों ने दौड़कर किसान को पकड़ा और बोतल व माचिस छीन ली।
विज्ञापन

किसान ने आरोप लगाया कि उसकी पुश्तैनी जमीन कानूनगो और लेखपाल ने मिलीभगत कर दूसरे पक्ष को दे दी है। पूर्व में भी शिकायतें करने पर समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। इस पर उसने यह कदम उठाया। कुछ देर के बाद सिपाही उसे डीएम और एसपी के सामने लेकर पहुंचे। यहां उसने पूरी बात बताई। डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
संपूर्ण समाधान दिवस अवैध खनन, चकमार्ग विवाद, राजस्व गड़बड़ी और आत्मदाह की कोशिश समेत अन्य शिकायतों को लेकर सुर्खियों में रहा। जमीन, अतिक्रमण, जल निकासी, विद्युत व्यवस्था और खनन से जुड़ी कुल 322 शिकायतें आईं। इनमें से कुल 24 का निपटारा किया गया।
विज्ञापन



वृद्ध बोला- साहब मैं जिंदा हूं, लेखपाल ने बना दिया मृत

समाधान दिवस में बलीपुर मजरे रामपुर गांव निवासी वृद्ध भूरा फरियाद लेकर अफसरों के सामने खड़े हो गए। उन्होंने दोनों हाथ जोड़े और फिर फफक कर रो पड़े। रोते हुए बोले, साहब मैं जिंदा हूं लेकिन लेखपाल ने गांव के ही एक जैसे नाम वाले दूसरे व्यक्ति की जगह उसे मृत घोषित कर दिया है। इससे उसकी एक बीघा दो बिस्वा पट्टे की जमीन दूसरे के नाम दर्ज कर दी गई है। कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। डीएम ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


खेत से मिट्टी निकालकर बना दिया नाला
तेंदुआ गांव निवासी विपिन कुमार गौतम ने आरोप लगाया कि गांव में तालाब की जमीन और देवस्थान के नाम दर्ज भूमि पर कुछ लोगों ने असलहा के बल पर कब्जा कर मकान बना लिया है। वन विभाग की भूमि पर अवैध खेती की जा रही है। शिकायतकर्ता ने सुरक्षित भूमि कब्जामुक्त कराने की मांग की।



खखरेरू नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 अटल नगर निवासी सभासद पति मुमताज खान ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। बताया कि वार्ड में विद्युत सप्लाई पोल के बजाय बांस बल्ली के सहारे हो रही है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार शिकायत के बावजूद निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की।


खैरई निवासी सुरेश सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी भूमि से जुड़े चकरोड को गांव के कुछ लोग जबरन तोड़कर अपने खेत में मिला लेते हैं। विरोध करने पर विवाद और मारपीट की स्थिति बन जाती है। उन्होंने प्रशासन से चकरोड सुरक्षित कराने की मांग की।
विजयीपुर निवासी कामता प्रसाद ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद हल्का लेखपाल चकमार्ग की पैमाइश नहीं कर रहे हैं। चकमार्ग और नाली पर कब्जा होने से खेतों तक ट्रैक्टर व पानी ले जाने में कठिनाई हो रही है। शिकायतकर्ता ने चकमार्ग को कब्जामुक्त कराने की मांग की।
किशनपुर चिरई निवासी समसुल अहमद ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने रात में जेसीबी चलवाकर भूमिधरी जमीन से जबरन चकमार्ग बना दिया। विरोध करने पर अभद्रता की गई और खेत से मिट्टी निकालकर गहरा नाला बना दिया गया। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर भूमि को पूर्व स्थिति में कराने की मांग की।

जिलाधिकारी ने लंबित मुकदमों पर जताई नाराजगी

संपूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट और सभी नायब तहसीलदार न्यायालयों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों और लंबित वादों की स्थिति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तीन वर्ष से अधिक समय से लंबित चल रहे मुकदमों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई कर त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने न्यायालयों में लंबित मामलों पर नाराजगी जताई।

फोटो-21-विपिन कुमार गौतम। संवाद

फोटो-21-विपिन कुमार गौतम। संवाद

फोटो-21-विपिन कुमार गौतम। संवाद

फोटो-21-विपिन कुमार गौतम। संवाद

फोटो-21-विपिन कुमार गौतम। संवाद

फोटो-21-विपिन कुमार गौतम। संवाद

फोटो-21-विपिन कुमार गौतम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें