फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड किनारे से युवती का लहूलुहान शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गांव की सड़क के किनारे महिला का लहूलुहान हालत में शव मिला। चेहरे पर चोट के निशान थे। आसपास भी खून फैला हुआ था। शव से कुछ दूरी पर ही पानी की एक बोतल भी पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों में हत्या कर शव फेंके जाने की चर्चा है। पुलिस का कहना है कि मामला हत्या का है या हादसे का। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल सकेगी। फिलहाल तो शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित बलीपुर गांव में सड़क किनारे महिला का शव पड़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। प्रधान कलावती ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने मौके पर पहुुंचकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच की है। शरीर पर नीले रंग का कुर्ता, गुलाबी रंग की लैगी, गुलाबी रंग का स्वेटर और लाल रंग का दुपट्टा भी है। चेहरे पर चोट से पुलिस किसी सड़क हादसे की आशंका जता रही है।
महिला के स्वेटर की जेब से एक मंगलसूत्र मिला है। मंगलसूत्र जेब में रखने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है। माना जा रहा है कि वह बाहर से किसी के साथ आई होगी। सीओ संजय सिंह ने बताया कि तीन दिन तक यदि शिनाख्त नहीं होती है तो ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें