फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: परशुराम जयंती पर धार्मिक आयोजनों के साथ निकलेगी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। कस्बे में बुधवार को होने वाली भगवान परशुराम जयंती को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। अक्षय तृतीया के मौके पर अमौली के कौंह में आचार्य भगवान परशुराम की प्राण-प्रतिष्ठा वैदिक परंपरा के साथ करेंगे। सुबह 9 बजे से मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड होगा। वहीं मंदिर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक 51 बटुकों को ब्रह्मचर्य पालन के संस्कार का ज्ञान देकर उनका उपनयन संस्कार किया जाएगा। दोपहर तीन बजे से रात नौ बजे तक भंडारा होगा। पूर्व विधायक आदित्य पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एक रुपता, अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए युवाओं में संस्कार डालने के लिए समाज को एक मंच लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें विद्वान आचार्यों के साथ सांसद, विधायक समाजसेवी आ शामिल होंगे। जन्मोत्सव कार्यक्रम में वाहन शोभायात्रा का दायित्व राजा अग्निहोत्री, राहुल तिवारी, रामजी मिश्रा को सौंपा गया है। यज्ञोपवीत संस्कार के लिए दुर्गा पांडेय, श्रवण शुक्ला, अवधेश तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भोजनशाला के लिए आशीष पांडे, राहुल शुक्ला, रामकुमार, कुलदीप शुक्ला को दायित्व दिया गया है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक अभिजीत सिंह सांगा समेत कई विधायक, एमएलसी व विशिष्टजन शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें