फतेहपुर। शहर में तापमान 41 डिग्री तक जा रहा है। ऐसे में निजी बसों के स्टैंडों में यात्री भीषण गर्मी में झुलस रहे हैं। बस स्टैंडों में यात्रियों के लिए कोई सुविधाएं मुहैया नहीं हैं। बस स्टैंडों में यात्रियों के बैठने के लिए यात्री शेड के साथ शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। शहर में चार निजी बसों के स्टैंड हैं। यहां से प्रतिदिन करीब 10 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। रोडवेज टिकट में यात्री सुविधाओं का प्रति किमी एक रुपये 70 पैसा किराया वसूलता है। वहीं यात्री सुविधा के नाम पर कुछ निजी बस संचालक एक रुपये 80 पैसे से लेकर दो रुपये प्रति किमी वसूलते हैं।